Connect with us

देहरादून में सनसनीखेज वारदात, बुजुर्ग ने की पत्नी की निर्मम हत्या…

उत्तराखंड

देहरादून में सनसनीखेज वारदात, बुजुर्ग ने की पत्नी की निर्मम हत्या…

Dehradun News: देहरादून के थाना डालनवाला (Dehradun Dalanwala Police Station) क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। यहां बलबीर रोड़ पर बीजेपी कार्यालय के समीप एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। जिससे क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग की मांग, सीएम धामी ने 200 मेगावाट अतिरिक्त बिजली मांगी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात करीब 10:30 बजे दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। जहां आरोपित ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव अस्पताल पहुंचाया।बताया जा रहा है कि अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी में मेडिकल कॉलेज स्थापना पर मंथन, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी सरकार: मुख्यमंत्री धामी…

रिपोर्टस की माने तो आरोपित ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी। आरोपित राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह के दो बेटे थे, जिनकी 2015 व 2016 में बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीड़ित है और अपने एक पोते के साथ रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के निर्देश पर नई टिहरी में पुलिस कल्याण के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top