Connect with us

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलेट सहित सात लोगों की मौत,CM ने दिए जांच के आदेश…

उत्तराखंड

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलेट सहित सात लोगों की मौत,CM ने दिए जांच के आदेश…

Kedaranath Helicopter Crash: उत्तराखंड में बड़ा हादसा केदारनाथ में हो गया है। रुद्रप्रयाग में मंगलवार को केदारनाथ से 2 किमी. दूर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलट समेत 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। कुछ फोटोज और वीडियो भी सामने आए हैं। हादसे पर सीएम धामी , गृह मंत्री अमित शाह सहित कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार केदारनाथ धाम Kedaranath में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चार पुरुष (पायलट सहित) और तीन महिलाएं शामिल है। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसे की वजह खराब मौसम और कोहरा बताया जा रहा है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि की है।

हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोग दक्षिण भारत के तीर्थयात्री बताये जा रहे हैं। इस घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक प्रकट किया है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें।

यह भी पढ़ें 👉  आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग : धामी

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ‘केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।’

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

बताया जा रहा है कि केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में हेलिकॉप्टर का दुर्घटनाग्रस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम राज्य सरकार के टच में है और हादसे में नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हम लगातार हालात पर नजर बनाकर रख रहे हैं। पुलिस के साथ-साथ SDRF की टीम मौके पर पहुंची है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top