Connect with us

उत्तराखंड: 19वीं गढ़वाल राइफल के जवान अखिल नेगी का आकस्मिक निधन, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: 19वीं गढ़वाल राइफल के जवान अखिल नेगी का आकस्मिक निधन, परिवार में कोहराम…

पौड़ी: उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है। 19 गढ़वाल राइफल रेजिमेंट में तैनात पौड़ी गढ़वाल के जवान की आकस्मिक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जवान अखिल नेगी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  112 ड्रॉपआउट छात्राओं को दोबारा स्कूल से जोड़ा, 111 और बालिकाओं के दाखिले की तैयारी…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के रिखड़ीखाल निवासी अखिल नेगी माउंट आबू राजस्थान में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक अखिल की तबीयत बिगड़ गई। उसे नजदीकी उदयपुर स्थित आर्मी हॉस्पिटल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। अखिल के निधन की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि जवान की मौत की खबर से पीरूमद्वारा में भी शोक छा गया। जवान का पार्थिव शरीर उनके मामा सत्येंद्र रावत के घर लाया जाएगा। जवान के स्वजन भी पौड़ी से रामनगर पहुंच गए है। अंतिम संस्कार रामनगर विश्राम घाट में होगा। परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top