Connect with us

टिहरी में मंदिर में हाथ साफ कर गए चोर, पुलिस ने सामान के साथ किया गिरफ्तार…

उत्तराखंड

टिहरी में मंदिर में हाथ साफ कर गए चोर, पुलिस ने सामान के साथ किया गिरफ्तार…

टिहरीः मंदिर का ताला तोड़कर लाखों के बहुमूल्य धातुओं की चोरी करने वाले को टिहरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर माल सहित दो घंटे में गिरफ़्तार किया l

आज बचन सिंह निवासी ग्राम ढुंग पट्टी ढुंग मंदार थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा थाना घनसाली पर आकर सूचना दी कि हमारे गांव में भूखंडेश्वर महादेव का मंदिर है। जिसमें 16/ 17 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से चांदी के तीन बड़े छत्र व चांदी के चार छोटे छत्र तीन मूर्तियां, एक ओम , एक बड़ी चांदी की माला तथा घंटियां चोरी कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी…

इस सूचना पर थाना हाजा पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 22 / 2022 धारा 380, 457 IPC पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया।मामले में पुलिस ने 8 घंटे के अंदर ही अभियुक्त को चोरी किए गए शत-प्रतिशत सामान सहित कस्बा घनसाली के पास स्थित शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के पास से चोरी किए गए माल मुकदमाती की बरामदगी कर ली है।

वहीं पुलिस द्वारा मंदिर में चोरी का खुलासा 8 घंटे के भीतर किये जाने पर क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस के त्वरित कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग पर पांच साल में 1759 करोड़ रुपये खर्च…

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

प्यारे लाल पुत्र स्वर्गीय बसंत लाल निवासी ग्राम ढुंग पट्टी ढुंग मंदार थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 36 वर्ष

बरामद माल मुकदमाती-

1 तीन बड़े छात्र सफेद धातु के
2 चार छोटे-छोटे सफेद धातु के
3 एक बड़ी माला सफेद धातु की
4 तीन मूर्तियां सफेद धातु की
5 एक ओम सफेद धातु का
6 घंटियां पीली धातु की

टिहरी में मंदिर में हाथ साफ कर गए चोर, पुलिस ने सामान के साथ किया गिरफ्तार…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top