Connect with us

कुमाऊं में देर शाम दर्दनाक हादसा, तीन की मौत,6 घायल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा…

उत्तराखंड

कुमाऊं में देर शाम दर्दनाक हादसा, तीन की मौत,6 घायल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा…

कुमांऊ। पाटी तहसील के अंतर्गत सूखीढांग-डांडा-मिडार मोटर मार्ग पर कुलियाल गांव के पास सोमवार शाम करीब सवा 4 बजे एक बोलेरो यूके04 टीए 4777 खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर 108 एंबूलेंस से रीठा अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पिथौरागढ़ में तकनीकी संस्थान का विस्तार, राफ्टिंग के नए सुरक्षा नियम लागू…

दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो नानकमत्ता से बिनवाल गांव आ रही थी । मृतकों की शिनाख्त चंद्रा देवी 85 पत्नी चिंतमणी निवासी चंद्रकोट बिनवाल गांव, मनोरथ 90 पुत्र आनदेव निवासी बिनवाल गांव खेतिया और पान सिंह परवाल 93 पुत्र गणेश सिंह परवाल निवासी परेवा की रुप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख एवं घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में उत्तराखंड को केंद्र का पूरा सहयोग, पुनर्वास के लिए 811.87 करोड़ की सहायता स्वीकृत…

कुमाऊं में देर शाम दर्दनाक हादसा, तीन की मौत,6 घायल, CM ने की आर्थिक मदद की घोषणा…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top