Connect with us

दुखदः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारतीय सेना के जवान की मौत से मचा कोहराम..

उत्तराखंड

दुखदः उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, भारतीय सेना के जवान की मौत से मचा कोहराम..

उत्तराखंड। रामनगर भारतीय सेना में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना के कारण उपचार के दौरान मौत हो गयी। छोई खुशालपुर निवासी भारतीय सेना के जवान आनंद सिंह पुत्र मोहन सिंह अपने घर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए छुट्टी आया हुआ था ।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

11 अप्रैल को घर के किसी काम से वह रामनगर जा रहा था। तभी आनंद की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे सर में गंभीर चोट आने के कारण वह बेहोश हो गया। आनन फानन में आंनद को हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

जहां स्वस्थ न होने पर भारतीय सेना ने एयर एम्बुलेंस के जरिये मिलिट्री हॉस्पिटल लखनऊ में आनन्द को भर्ती कराया। जहा भारत माँ के सपूत ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। आनंद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top