Connect with us

अंकिता मर्डर केस को लेकर UKD अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी से पूछेंगे VIP का नाम…

उत्तराखंड

अंकिता मर्डर केस को लेकर UKD अध्यक्ष का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी से पूछेंगे VIP का नाम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने ऐलान किया है कि उत्तराखंड दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वंतरा रिजॉर्ट में आने वाले वीआईपी का नाम पूछा जाएगा।

यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में अभी तक कई सारे प्रश्न अनुत्तरित हैं, जैसे कि वीआईपी सर्विस वाला वीआईपी कौन था! इस पर भाजपा क्यों मौन है!  रिजल्ट पर बुलडोजर चलाने वाला व्यक्ति कौन था! इसका भी पता नहीं चला है।

इसके अलावा वंतरा रिजॉर्ट में सीढियों के पास गिरा हुआ खून किसका था, इस पर भी पुलिस में खोलने को तैयार नहीं है । अब यह सारे सवाल 21 तारीख को उत्तराखंड दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा, मुख्यमंत्री धामी ने किया चरण प्रक्षालन…

इसके लिए यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इन सारे सवालों का जवाब तलब करेगी। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेता काशी सिंह ऐरी ने अंकिता हत्याकांड में फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के गठन का भी ऐलान किया।

कमेटी की अध्यक्षता यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल करेंगे और तत्काल प्रभाव से सेमवाल की अध्यक्षता में 5 सदस्यों की टीम ऋषिकेश सहित तमाम स्थानों पर भ्रमण करके और मामले से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ करके कई सारे अनुत्तरित सवालों का जवाब पता करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, ऋषिकेश में बिना मानचित्र निर्माण सील…

इस अवसर पर यूकेडी अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने उत्तराखंड श्रमिक संगठन की भी घोषणा की और वरिष्ठ नेता शांति प्रसाद भट्ट को संयोजक नियुक्त किया है।

इसके साथ ही उत्तराखंड के नीतिगत गंभीर मुद्दों पर विमर्श के लिए सोशल एक्टिविस्ट अनूप नौटियाल को मेंटर की जिम्मेदारी सौंपी है ।

अनूप नौटियाल पलायन, स्वास्थ्य , भू कानून, डेमोग्राफी, पर्यावरण आदि विषयों पर एक पॉलिसी डायलॉग फोरम के माध्यम से परिचर्चा तथा मसौदा बनाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन…

इस मौके पर लगभग एक दर्जन महिलाओं ने महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल और रमा चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।इनमे से सविता, संतोष,लक्ष्मी भट्ट, सुमन सुंद्रियाल, संगीता कुकरेती, रेखा अग्रवाल,सविता राय, सुचित्रा चौहान  आदि मुख्य थी।

इस अवसर पर काशी सिंह ऐरी, एपी जुयाल, शिव प्रसाद सेमवाल, सुलोचना ईष्टवाल, रमा चौहान आदि तमाम यूकेडी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top