Connect with us

उत्तराखंडः ठगों के हौसले बुलंद, विधायक की आवाज में बातकर मांगे इतने रुपए…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः ठगों के हौसले बुलंद, विधायक की आवाज में बातकर मांगे इतने रुपए…

देहरादून। देश के साथ ही पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में भी ठगी के मामले दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। ठगों के हौसले इतने बुलंद है कि वह ठगी का कोई न कोई नया तरीका इजात करके आम और खास सभी के साथ फ्रॉड कर रहे हैं । आज उत्तराखंड से एक ऐसा ही ठगी का अनूठा मामला सामने आया है। जिससे ठगों ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर ठगी का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ

दरअसल हुआ यूं कि ऋषिकेश निवासी संदीप परमार को एक फोन आया। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पीएसओ बताता है और अपना नाम जसराज बताता है। इसके बाद ठग संदीप परमार से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन फीस के नाम पर 21,863 रुपए जमा करने को कहा जाता है।

ठगी करने वाले व्यक्ति, संदीप से ऑनलाइन पैसा डालने के लिए कहता है और अपनी बात को पुष्ट करने के लिए एक अन्य व्यक्ति से बात कराता है जो कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की डुप्लीकेट आवाज निकाल कर संदीप से बात करता है। पूरी बातचीत के दौरान ठग व्हाट्सएप चैट के जरिए भी संदीप पर जल्दी पैसा डालने का दबाव बनाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार

पूरे प्रकरण के संज्ञान में आने पर अब कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के अपने जनसंपर्क अधिकारी ताजेन्द्र नेगी की तरफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर दी है । साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिपुर कालसी में गूंजा मां यमुना का जयघोष, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण…

वही मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उनको इस बात की जानकारी मिली थी जो बेहद ही चिंताजनक है। लिहाजा उन्होंने अपने ओएसडी को कहकर ऋषिकेश कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top