Connect with us

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत, मां घायल, परिवार में कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसे में जवान बेटे की मौत, मां घायल, परिवार में कोहराम…

Accident: उत्तराखंड में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दर्दनाक हादसे की खबर उधमसिंह नगर से आ रही है। यहां रुद्रपुर में शनिवार दोपहर को एक स्कूल बस और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षिय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाइक सवार युवक शनिवार दोपहर अपनी मां के साथ बाइक से गंगापुर रोड स्थित कौशल्या इनक्लेव जा रहा था। इस दौरान गंगापुर रोड पर तेज गति से आ रही जेपीएस स्कूल की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे युवक और उसकी मां घायल हो गए। यह देख चालक बस समेत फरार हो गया।वहीं हादसे से मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सूर्य देवभूमि चैलेंज 2.0 के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच की है। मृतक की शिनाख्त रेशमबाड़ी निवासी 18 वर्षीय अनिल पुत्र नारायण दास के रूप में हुई है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस फरार बस चालक की तालाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT VIDEO

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top