Connect with us

उत्तराखंडः IIT रुड़की के प्रोफेसर की मौत से मची सनसनी, इस हाल में मिला शव…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः IIT रुड़की के प्रोफेसर की मौत से मची सनसनी, इस हाल में मिला शव…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) के प्रोफेसर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई (IIT Roorkee professor dies) है।  उनका शव बंद फ्लैट में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे शिवभक्त, सरकार और प्रशासन की सराहना…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आइआइटी रुड़की में कैमेस्ट्री डिपार्टमेंट में तैनात प्रोफेसर कैलाश चंद गुप्ता आइआइटी रुड़की परिसर स्थित हिलव्यू अपार्टमेंट में पांचवी मंजिल के बी-5 फ्लैट में रहते थे। प्रोफेसर अकेले ही रहते थे और वह अविवाहित थे। वह मूलरूप से झांसी के रहने वाले बताए गए हैं। पिछले पांच-छह दिन से वह क्लास लेने भी नहीं गए थे।

बताया जा रहा है कि फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोस में रह रहे अन्य फैकल्टी ने इस बात की जानकारी आईआईटी रुड़की सुरक्षा अधिकारी को दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर कमरे में प्रोफेसर एक कुर्सी पर मृत पड़े थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा शव को देखकर लग रहा है कि वह चार-पांच दिन पुराना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top