Connect with us

उत्तराखंडः कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान जारी, देहरादून में भी हो रहा मतदान…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान जारी, देहरादून में भी हो रहा मतदान…

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। सोमवार यानी आज सुबह 10 बजे से वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के साथ-साथ देशभर में मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तरों में वोटिंग हो रही है। उत्तराखंड में सिर्फ देहरादून में मतदान की व्यवस्था की गई। यहां शाम 4 बजे तक मतदान जारी रहेगा।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है । 19 अक्टूबर को नतीजे आएंगे। 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है। आज कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 9300 डेलिगेट्स सोमवार को मतदान करेंगे। जिसमें उत्तराखंड के कुल 222 डेलीगेट मतदान करेंगे। इनमें से सात लोग राज्य से बाहर हैं, वो अपने-अपने स्थान से मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड की राह में युवा, उद्यमी और नवाचारकर्ता बन रहे बदलाव के वाहक…

बताया जा रहा है कि इससे पहले शनिवार को केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (Central Election Authority) ने दोनों प्रत्याशियों मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के चुनाव एजेंट के साथ मीटिंग की और पूरी वोटिंग प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान शशि थरूर के एजेंट ने वोटिंग के सिस्टम पर सवाल उठाए तो CEA ने रविवार को तत्काल बड़ा बदलाव कर दिया है। इस पर दोनों कैंडिडेट ने सहमति भी दे दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top