Connect with us

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई सीजन की बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट…

उत्तराखंड

मौसम अलर्टः उत्तराखंड में पहाड़ों पर हुई सीजन की बर्फबारी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट…

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। तो वहीं बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश (Very Heavy Rain in uttarakhand) की संभावना जताई है। इसी के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत में त्वरित कार्रवाई और आयुष सेवाओं का सुदृढ़ीकरण सरकार की प्राथमिकता: मदन कौशिक

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बदरीनाथ व हेमकुंड साहिब की चोटियों पर बर्फबारी हुई है।  बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बारिश से जहां ठंड बढ़ी है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी यात्रियों को रोमांचित कर रही है। नर पर्वत, माना पर्वत, नीलकंठ मन्नाग की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई । जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं श्राद्ध पक्ष के कारण भारी संख्या में तीर्थयात्री अपने पितरों का पिंडदान करने बदरीनाथ पहुंच रहे हैं। पहाड़ों में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन और तीर्थाटक काफी रोमांचित हो रहे है।

बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने आज शनिवार को उत्‍तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए आज भी अलर्ट (Meteorological Department issued rain alert) जारी किया है। प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश (Very Heavy Rain in uttarakhand) की संभावना जताई है। इसी के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top