Connect with us

भारत में वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित, मैसेज नहीं भेज पा रहे यूजर्स…

उत्तराखंड

भारत में वॉट्सऐप की सेवाएं बाधित, मैसेज नहीं भेज पा रहे यूजर्स…

WhatsApp Server Down: भारत में अचानक करोड़ों यूर्जस के मैसेज पर ब्रेक लग गया है। मेटा के वॉट्सऐप की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित हुई हैं। भारत में दोपहर 12:30 बजे से लोग व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं सेंड कर पा रहे हैं। जिसको लेकर कंपनी का बयान भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेबसाइट्स या सेवाएं डाउन होने की जानकारी देने वाले और उन्हें ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector  पर 20,000 से ज्यादा यूजर्स वॉट्सऐप में दिक्कत आने की जानकारी दे चुके हैं और बड़े क्षेत्र में मौजूदा खामी ने यूजर्स को प्रभावित किया है। यूजर्स को मेसेज भेजने, सर्वर कनेक्शन और ऐप के दूसरे हिस्सों में खामियां देखने को मिली हैं।  मेटा स्पोक्सपर्सन ने कहा, “हमें पता है कि कुछ यूजर्स को मेसेज भेजने में परेशानी हो रही है और हम जल्द से जल्द वॉट्सऐप की सेवाएं सभी के लिए रीस्टोर करने की कोशिश में लगे हैं।”

वहीं वॉट्सऐप डाउन होने के साथ ही यूजर्स माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और फेसबुक पर इस बारे में लिख रहे हैं। यूजर्स एकदूसरे से पूछ रहे हैं कि क्या वाकई वॉट्सऐप की सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसा कम ही होता है, जब मेटा फैमिली की ऐप्स (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम) में ऐसी दिक्कतें देखने को मिलें लेकिन फिलहाल वॉट्सऐप चैटिंग नहीं हो पा रही। वहीं ट्विटर पर #WhatsappDown ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, जागर और पांडवाज बैंड ने बांधा समां…

jalanjalanaja

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top