Connect with us

मौसम की मार: मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर 19 सितंबर तक रोक, केदारनाथ यात्रा पर भी लगा ब्रेक…

उत्तराखंड

मौसम की मार: मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर 19 सितंबर तक रोक, केदारनाथ यात्रा पर भी लगा ब्रेक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां बारिश कहर बरसा रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। मॉनसून सीजन के अंतिम चरण में पूरे उत्तराखंड मे बारिश हो रही है। बारिश के कारण पहाड़ों पर मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। ऐसे में शासन ने एहतियात के लिए केदारनाथ धाम यात्रा को अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। तो वहीं मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा पर आगामी 19 सितंबर तक रोक लगा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर स्थित एनडीआरएफ बटालियन का किया दौरा, आपदा प्रबंधन तैयारियों का लिया जायजा

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा रोक दी है। मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन नेे केदारनाथ रोक दी है। बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला जारी है, लेकिन मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है, जिसके चलते यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है।

वहीं दूसरी ओर मां पूर्णागिरि धाम पर भी तीर्थयात्रियों के लिए रोक लगा दी गई है। अब भक्त 19 सितंबर के बाद ही मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे। वहीं वर्तमान समय में चंपावत जिले के धौन-बड़ोली, डूगरबोरा-कायल-मटियानी, बगौटी-डूंगरालेटी, बलूटा-पासम, बांकू-सुल्ला पासम, स्याला-पोथ, धौन-सल्ली, अमोड़ी-छतकोट, चल्थी-नौलापानी, रौसाल-डूगरबोरा, बाराकोट-कोठेरा और बाराकोट-मिर्तोली मार्ग भी बंद हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई, 20 बीघा प्लॉटिंग ध्वस्त…

रिपोर्टस की माने तो प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है। बहुत भारी बारिश के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के लिहाज से बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, राजधानी दून व आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। डीएम सोनिका ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top