Connect with us

गढ़वाल यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, अब एक क्लिक में मिल जाएगी डिग्री…

उत्तराखंड

गढ़वाल यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, अब एक क्लिक में मिल जाएगी डिग्री…

देहरादून: डिजिटिलकरण का जमाना अब बस एक क्लिक पर बड़ी से बड़ी सुविधा मिल जाती है। उत्तराखंड में भी एक खास व्यवस्था शुरू की गई है। अब आपको एक क्लिक पर आपका आपकी डिग्री घर बैठे मिल जाएगी। जी हां हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी श्रीनगर के छात्रों को अपने डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री समेत अन्य दस्तावेजों के लिए कॉलेज व यूनिवर्सिटी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि ये सभी दस्तावेज अब आपको घर बैठे ही विवि की वेबसाइट पर एक क्लिक में ऑनलाइन मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश-डोईवाला में एमडीडीए का शिकंजा, नियम विरुद्ध निर्माण पर तीन भवन सील…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में अब बीए, बीएससी, बीकॉम की डिग्री लेने के लिए विवि के चक्कर नहीं काटने होंगे। बल्कि अब डिग्री डिजी लॉकर के माध्यम से ऑनलाइन मिलेंगी। विवि की कुलपति प्रो.अन्नपूर्णा नौटियाल ने इस हेतु निर्देश दे दिए हैं। जिसके बाद शैक्षणिक सत्र 2018, 2019 और 2020 के स्नातक छात्र-छात्राओं की डिग्री आनलाइन कर दी गई है। इस व्यवस्था के बाद अब फर्जी डिग्री का चलन बंद हो जाएगा।  विवि से मिलने वाली डिग्री नौ सिक्योरिटी फीचर से लैस होंगी।

बताया जा रहा है कि छात्रों की समस्याओं को देखते हुए गढ़वाल विवि ने डिग्री, माइग्रेशन और प्रोविजनल डिग्री समेत अन्य दस्तावेजों को ऑनलाइन देने का फैसला किया है। अब विवि इनके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार कर रहा है। प्रोविजनल डिग्री को आप आज से ही ऑनलाइन निकाल सकते हैं। जल्द विवि के छात्र माइग्रेशन सहित डिग्री भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

ऑनलाइन डिग्री आधार से लिंक होती। विवि का तो ये तक कहना है कि इस डिग्री से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इस डिजी लॉकर ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिसमें अपने आधार नंबर से पंजीकरण करना होगा। फिर एजूकेशन कैटगरी में जाकर अपने बारे में जानकारी देनी होगी। तब जाकर डिजीटल डिग्री प्राप्त होगी।

गढ़वाल यूनिवर्सिटी की अच्छी पहल, अब एक क्लिक में मिल जाएगी डिग्री…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top